32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

सुभाष सिंह अध्यक्ष मुकेश शुक्ला महामंत्री बने महामंत्री 

सुभाष सिंह अध्यक्ष मुकेश शुक्ला महामंत्री बने महामंत्री 

# केराकत बार असोसिएशन का चुनाव संपन्न, महामंत्री पद पर मुकेश की हैट्रिक 

केराकत, जौनपुर। 
पंकज राय
तहलका 24×7 
           तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को कराया गया। जिसमें सुभाष सिंह अध्यक्ष और मुकेश कुमार शुक्ल महामंत्री चुने गए। अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी।अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार सुभाष सिंह और शिवानंद यादव चुनाव मैदान में थे। सुभाष सिंह को 71 वोट जबकि शिवानंद यादव को 53 वोट मिले। इसी प्रकार महामंत्री पद पर पांच उम्मीदवार मुकेश शुक्ल, अवधेश सिंह, जयप्रकाश मौर्या, राजवंत कुमार और अशोक कुमार चुनाव मैदान में थे।
महामंत्री पद पर मुकेश शुक्ल को कुल 58 वोट मिले। जबकि जयप्रकाश मौर्या को 30, राजवंत कुमार को 26 अशोक कुमार को 10 वोट से संतोष करना पड़ा। अवधेश सिंह ने चुनाव से किनारा कर लिया जिसके कारण उनको एक भी वोट नहीं मिला। मुकेश शुक्ल इस बार तीसरी बार महामंत्री चुने गए हैं।
अन्य पदों पर क्रमशः वरिष्ठ उपाध्यक्ष परराम बचन यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमृत लाल यादव और ज्ञान प्रकाश मिश्रा, सह मंत्री पद पर सुनील कुमार पाण्डेय, अनुपमा शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार यादव के सिंगल उम्मीदवार होने के कारण सभी निर्विरोध चुन लिए गए।
चुनाव अधिकारी अमरनाथ यादव, सुरेश राम, अनिल सिंह, उपेंद्र उपाध्याय, रविकांत यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि तहसील बार में कुल 127 अधिवक्ता हैं, जिसमें से 124 अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।निर्वाचित पदाधिकारियों को तहसील की एसडीएम नेहा मिश्रा, सीओ गौरव शर्मा, कोतवाल रामजनम यादव, तहसीलदार मूसाराम, एलआईयू इंस्पेक्टर धनंजय सिंह सहित पूर्व बार अध्यक्ष कुवंर बहादुर यादव और महामंत्री उदयराज कन्नौजिया ने बधाई दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420329
Total Visitors
338
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This