30.1 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

देश का युवा जोश राहुल गांधी के साथ : संदीप सोनकर

देश का युवा जोश राहुल गांधी के साथ : संदीप सोनकर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           शहर स्थित एक होटल में युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर द्वारा निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया।ज्ञात हो की हाल ही में यूथ कांग्रेस का चुनाव संपन्न हुआ है। जिसमे संदीप सोनकर जिलाध्यक्ष, दर्शन ऋषि प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुए। इसी क्रम मे विशाल खत्री सदर, ओमकार यादव मडियाहूं, विनीत दुबे केराकत, संतोष शर्मा मल्हनी, दिलीप यादव बदलापुर, रत्नेश यादव शाहगंज, दिनेश कुमार मछलीशहर, वरुण तिवारी मुंगरा बादशाहपुर से विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए संदीप सोनकर ने कहा कि भाजपा के शासन काल में बेरोजगारी चरम पर है। सरकारी भर्तियां शून्य हैं। शिक्षित युवा को रोजगार की जगह धर्म की अफीम चटाकर गुमराह किया जा रहा है। रोजगार के आभाव में आज की युवा पीढ़ी जाने अनजाने अपराध की तरफ बढ़ रही है। महिला सुरक्षा, अपराध, महगाई और दलित उत्पीड़न सूबे की ज्वलंत समस्या है।
 
उन्होंने कहा कि शिक्षा एक व्यवसाय की तरह हो गया है। बढ़ती फीस के कारण युवा उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे है। प्राइवेट स्कूल कॉलेज का मकड़जाल प्रतिभाशाली गरीब युवा को हताश कर रहा है।आगामी लोकसभा के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव बेरोजगारी, मॅहगाई, महिला सुरक्षा, दलित उत्पीड़न, बढ़ते अपराध के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। देश का युवा जोश राहुल गांधी के साथ हैं। देश का युवा मोदी के कुशासन का अंत करेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37342870
Total Visitors
373
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज # भूमि विवाद में मनबढ़ो ने तीन को पीटा,...

More Articles Like This