32.1 C
Delhi
Tuesday, September 16, 2025

दो दिवसीय महिला प्रधान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दो दिवसीय महिला प्रधान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

# विकासखंड शाहगंज सोंधी के सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              विकासखण्ड शाहगंज सोंधी सभागार में महिला प्रधान को प्रशिक्षित करने के लिये बुधवार को वाराणसी मण्डल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम दिन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा कि महिला प्रधान अपने दायित्वों को समझें और स्वयं ग्राम पंचायत के कार्यों को सम्पादित करें, तब महिलाओं और बच्चों से जुड़े उनकी समस्याओं को सुनें और निदान करें। विधवा, निराश्रित महिलाओं, वंचित समुदाय को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड सुइथाकला की महिला ग्राम प्रधान का पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व क्षमता, संचार, कौशल और लैंगिक समानता विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर की भूमिका अभय कुमार, संदीप यादव और सुनील कुमार ने निभाई।
इस अवसर पर सुनील सिंह वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी चंदौली, संजय यादव सहायक विकास अधिकारी पंचायत शाहगंज, कमलाकांत, राम मिलन प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This