नट-मुसहर समुदाय में रैली निकालकर दिया अधिकारों का संदेश

नट-मुसहर समुदाय में रैली निकालकर दिया अधिकारों का संदेश

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
               बेलवा स्थित डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर में सोमवार को महिला दिवस व सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति व उड़ान (यूडीएएएन) के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें आसपास के कई गांवों से लगभग 220 नट व मुसहर समुदाय के महिला-पुरुष शामिल हुए।वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन व उनके शिक्षा आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरुकता आज भी बेहद जरुरी है।
इस दौरान डॉ. अनुप श्रमिक,जागृति राही व अनुप नट ने भी महिलाओं के अधिकार,शिक्षा,सामाजिक समानता पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में महिलाओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद बेलवा नट बस्ती में महिलाओं को जागरुक करने के लिए रैली निकाली गई।संचालन प्रेम नट ने किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व नट समुदाय संघर्ष समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous articleस्वस्थ भारत मिशन को गांवों में  जिम्मेदार दिखा रहे आइना
Next articleरमज़ान में हमेशा नेमतें बरसती हैं: मौलाना अबुज़र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?