40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

नवंबर के अंतिम सप्ताह तक महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति स्थापना की सम्भावना 

नवंबर के अंतिम सप्ताह तक महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति स्थापना की सम्भावना 

# मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             राजपूत सेवा समिति द्वारा कलीचाबाद तिराहे पर स्थापित होने वाले महाराणा प्रताप की भवय मूर्ति का मुख्यमंत्री द्वारा अनावरण के संभावित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा प्रशासनिक अमले के साथ कार्य स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह व राजपूत सेवा समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह से मूर्ति की भव्यता और पार्क के सुंदरीकरण पर चर्चा किया।
सीटी मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, नगर पालिका के अधिशासी अभियंता पवन कुमार व चेयरमैन प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्य के साथ मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य के एक- एक गतिविधि का गहनता से निरीक्षण किया। मौके पर कार्यरत मजदूरों से भी जानकारी ली। बातचीत के दौरान कृपाशंकर सिंह ने बताया कि बीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की यह भब्य मूर्ति पूर्वांचल की शान व जनपद की पहचान होगी। समिति के सदस्यों के ऐतिहासिक कार्य की सराहना किया।
जिलाधिकारी ने भी आश्वासन दिया कि पार्क के सुंदरीकरण में कहीं से भी कोई कमी नहीं रहेगा। ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चेतक घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति 13 फीट ऊंची होगी जो करीब 9 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित की जाएगी। दीपावली बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों मूर्ति का अनावरण का समय मांगा गया है। जौनपुर शहर के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर लगने वाली इस मूर्ति से न सिर्फ जौनपुर अपितु पूरे पूर्वांचल का गौरव बढ़ेगा।
मौके पर राजपूत सेवा समिति के सदस्य रत्नाकर सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, श्यामराज सिंह, सिद्धार्थ सिंह सहित भारी संख्या में सदस्य मौजूद थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37429318
Total Visitors
501
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This