40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

पंडाल से दान पेटी सहित पच्चीस हजार चोरी

पंडाल से दान पेटी सहित पच्चीस हजार चोरी

#शाहगंज स्टेशन पर रुपये व दान पात्र के साथ पकड़ा गया चोर

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
            जैग़हा बाजार में बुधवार की रात मां दुर्गा के पंडाल से चोरी हुआ लगभग पच्चीस हजार रुपए ग्रामीणों ने शाहगंज रेलवे स्टेशन से मय दान पात्र के साथ आरोपित को दबोच लिया। बाद में उसे पंडाल तक लोग ले आए जहां वह पहले तो लोगों को गोली मारने की धमकी दिया बाद में लोगों पर ईंट पत्थर चलाने लगा। इससे भी बात नहीं बनी तो आत्महत्या कर फंसाने की बात कहने लगा। आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
उक्त बाजार में सर्वोदय सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा महोत्सव एवं रामलीला समिति के पंडाल से बुधवार की देर रात चोर दान पात्र उठा ले गए, जिसमें लगभग पच्चीस हजार रुपया होना बताया गया। गुरुवार की भोर में जैगहां बाजार के लोग शाहगंज भरत मिलाप देख वापस लौट रहे थे की रेलवे स्टेशन पर जैगहां निवासी एक युवक मिल गया, जो भारी बैग लिए हुए था। लोगों ने हंसी मजाक में उसका बैग छुआ तो काफी भारी लगा। जिसमें सिक्के थे शक के आधार पर उसे पकड़ते ही वह भागने लगा जिससे लोगों का शक यकीन में बदल गया। ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे ट्रेन से बाहर निकाला। इस दौरान आरोपित ने ईंट पत्थर भी चलाए लेकिन लोग पकड़कर पंडाल तक ले आए।
तलाशी में बैग से कई हजार सिक्के मिले साथ ही इसकी निशानदेही पर बाजार के पास एक अर्धनिर्मित पुल के नीचे से गाड़ी गई दान पेटिका तोड़ने वाला बेलचा ग्रामीणों ने बरामद किया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37429493
Total Visitors
529
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This