42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

नशीला पदार्थ खिलाकर मौलाना ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

नशीला पदार्थ खिलाकर मौलाना ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

# दुष्कर्म का वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल 

कानपुर।
तहलका 24×7 
           गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बिठूर के एक मौलाना ने नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ मदरसे में रेप किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करके यौन उत्पीड़न करता रहा। मौलाना की हरकतों से तंग होकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने मौलाना के खिलाफ बिठूर थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक मौलाना कारी मोहम्मद अहमद अपने घर में ही मदरसा चलाता है। मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा ने 2018 में मदरसा छोड़ दिया था लेकिन मौलाना उसे मदरसे में काम करने के बहाने से बुलाता और उसके साथ अश्लीलता करता था। आरोप है कि 22 जनवरी को मौलाना ने पत्नी के बीमार होने का बहाना बनाकर घर में खाना बनाने के बहाने बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 17 मई को मौलाना ने घर बुलाकर फिर से दुष्कर्म किया। मौलाना की हरकतों से आजिज होकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने सोमवार को मौलाना के खिलाफ बिठूर थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
एडीसीपी लखन यादव ने बताया की बिठूर थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है।  जिसमें उसने बताया कि क्षेत्र के ही मदरसे के मौलाना कारी मोहम्मद अहमद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया है। जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलवी की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद बिठूर पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना ने पुलिस की पूछताछ में घटना को स्वीकार किया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400878
Total Visitors
670
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This