42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

नहर में अज्ञात युवक का शव‌ मिलने से फैली सनसनी

नहर में अज्ञात युवक का शव‌ मिलने से फैली सनसनी

खुटहन, जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             नगवां गांव के नहर पुलिया के किनारे गुरुवार को पानी में उगी घास फूस में फंसा युवक का शव‌ देख सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव पानी से बाहर निकलवाया। घंटों प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव स्थित नहर पुलिया के पास कुछ चरवाहे बकरियां चरा रहे थे। तभी उनकी नजर पानी में उगी घास फूस के बीच पड़े शव पर गयी। जिसे देख वे शोर मचाने लगे। मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव को देख अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना बुधवार रात की होगी।
मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। वह काले रंग की पैंट और गाढ़ा नीला शर्ट पहने हुए है। दाएं हाथ में रक्षा बंधा है। उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं दिखाई दिए।प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पहचान के लिए उसके कपड़े व अन्य सामान सुरक्षित रखा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400329
Total Visitors
996
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This