निपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सम्मानित
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित “नया समागम 2026” कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय सबरहद के प्रधानाध्यापक एवं स्टेट अवॉर्डी शिक्षक अशोक कुमार को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार सच की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया।प्रधानाध्यापक अशोक कुमार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालय में शासन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह सम्मान दिया गया।उन्होंने विद्यालय में पाठ सहगामी क्रियाकलापों का सुव्यवस्थित आयोजन करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता को उच्च स्तर तक पहुंचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

विद्यालय में बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करने के साथ विभिन्न नवाचारात्मक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाया गया है। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने अशोक कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।








