एनकाउंटर का डर दिखाकर 20 लाख वसूली, दो दरोगा प्रयागराज से गिरफ्तार

एनकाउंटर का डर दिखाकर 20 लाख वसूली, दो दरोगा प्रयागराज से गिरफ्तार

# हाईकोर्ट से स्टे लेने की तैयारी में थे आरोपी, एसएसपी ने किया था सस्पेंड, 15 लाख पहले ही बरामद

मेरठ/प्रयागराज।
तहलका 24×7 
              मेरठ पुलिस के दो सब इंस्पेक्टरों को एनकाउंटर और एनएसए की धमकी देकर 20 लाख रुपये की वसूली के आरोप में प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को उस समय दबोचा गया जब वे हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लेने की तैयारी में एक वकील के चेंबर में मौजूद थे।आरोप है कि दोनों ने मेरठ के धागा व्यापारी रासिक अंसारी को जबरन कार में बैठाकर हापुड़ के जंगलों में ले गए।
वहां उसका वीडियो बनाकर फर्जी एनकाउंटर व एनएसए लगाने की धमकी दी, और 20 लाख रुपये वसूल लिए।मामला सामने आने के बाद एसएसपी मेरठ ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनकी गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घटना के बाद अपने मोबाइल बंद कर दिए और थाने से फरार हो गए थे। उनकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई थीं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रयागराज में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने वसूली गई रकम से 15 लाख रुपये पहले ही बरामद कर लिए थे। शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। मामले में इंस्पेक्टर योगेश चंद्र पर भी कार्रवाई की गई है। घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस वसूली कांड में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
Previous articleशिक्षक के निधन पर बीएसए ने दिया एक लाख रुपए का चेक 
Next articleनिपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?