नीम हकीम के चक्कर में गौवंश के पैर की करनी पड़ी सर्जरी

नीम हकीम के चक्कर में गौवंश के पैर की करनी पड़ी सर्जरी

फूलपुर, आजमगढ़।
फैजान अहमद
तहलका 24×7.                                                              तहसील क्षेत्र के कटार गांव में नीम हकीम के चक्कर में सोमवार को एक आठ माह के गौवंश के पैर की सर्जरी करनी पड़ी। तब जाकर गौवंश के साथ ही पशुपालक की परेशानी दूर हुई।उक्त गांव निवासी संजय सिंह नाम के पशु पालक के आठ महीने के गौवंश (बछिया) का पांच महीने पूर्व बायां पैर पाइप में फंसकर टूट गया।परेशान पशुपालक गांव में ही एक नीम हकीम के चक्कर में पड़ गया।

हालांकि उसने किसी तरह पैर को जोड़ने का काम किया, पर हड्डी गलत तरीके से जोड़ने के कारण हड्डी बाहर की तरफ बढ़ने लगी। गौवंश के साथ ही पशुपालक भी काफी परेशान हो गया। अन्ततः वह बूढ़ापुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल से अपनी परेशानी को साझा किया। जिस पर डाक्टर पालीवाल अपने पैरावेट संग मौके पर पहुंच जनरल एनेस्थीसिया देकर पैर की सर्जरी की। सर्जरी के बाद जहां गौवंश राहत महसूस करती हुई दिखी, वहीं पशुपालक ने भी राहत की सांस लेते हुए चिकित्सक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पैरावेट मिथिलेश यादव मौजूद रहे।

Previous articleऑपरेशन यमराज: एक पुलिस वाला झोलाछाप चिकित्सक के ठीहे पर हलाल हो गया!
Next articleचाइनीज मांझा व नायलान तांत बेच रहा युवक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?