पढ़े-लिखे लोगों द्वारा आतंकी गतिविधि शर्मनाक!
# दिल्ली ब्लास्ट पर राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान की टिप्पणी
दरभंगा।
तहलका 24×7
बिहार के दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह के बाद राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान ने दिल्ली ब्लास्ट पर बयान देते हुए इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पढ़े-लिखे ज्ञान का उपयोग मानवता के खिलाफ करते हैं, जो बेहद शर्मनाक है।राज्यपाल ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय से ऐसे कार्य का संचालन बहुत ही शर्मनाक बात है।

एमबीबीएस डॉक्टर के इस तरह की हरकत में शामिल होने पर कहा कि मानव के अंदर दोनों तत्व हैं। दिव्य तत्व भी हैं और दूसरा तत्व भी है। व्यक्ति अपने संस्कार, अपनी समझ पर आधारित है। ताकत के बल पर मजबूर किया जाय कि आप हमारी बात ही मानिए, तो यह खालिस और खालिस विनाश की तरफ ले जाने वाली चीजें हैं। ऐसा काम करने वाले लोग मानवता के खिलाफ अपराध करने वाले की श्रेणी में आते हैं।

ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।यह संदेश जाना चाहिए की किसी की जान से खिलवाड़ करना किसी का अधिकार नहीं है।राज्यपाल ने कहा कि लोगों को ज्ञान ताकत देता है। बिना पढ़े लिखे लोगों के पास वह ताकत नहीं होती है। यदि मनुष्य के अंदर संस्कार नहीं है, मर्यादाओं की सीमा का पता नहीं हैं तो वह केवल अपनी निजी इक्षाओं की पूर्ति के लिए काम करने लगता है।

हमारी संस्कृति सिर्फ शिक्षा पर नहीं बल्कि संस्कृति और संस्कार पर भी जोड़ है। बताते चलें कि 10 नवंबर को दिल्ली ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई थी। 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह एक आतंकी हमला था, जिसमें एनआईए ने अब तक 6 आरोपियों को गिरप्तार किया है। इन आरोपियों में कई डॉक्टर शामिल हैं।








