34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

पत्नी पीड़ित पति ने डीएम से लगाई जान-माल के सुरक्षा की गुहार 

पत्नी पीड़ित पति ने डीएम से लगाई जान-माल के सुरक्षा की गुहार 

महराजगंज। 
आर एस वर्मा
तहलका 24×7 
              शहर के एक मोहल्ले का एक युवक पत्नी के प्रताड़ना से परेशान होकर डीएम कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि साहब, पत्नी दूसरे युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद भी पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्रताड़ित कर रही है। डीएम ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई करते हुए अवगत कराने के लिए एसडीएम और क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया है।
पीड़ित ने बताया कि पत्नी को खुश रखने के लिए पैसा कमाने परदेश भी चला गया, लेकिन पत्नी परिजनों के आंखों में धूल झोंक मनचलों के साथ घूमती रही। पत्नी को समझाते हुए पैतृक गांव में बने आवास पर रहने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। शहर में बने आवास में रहने लगी।पत्नी को समझाने का प्रयास किया तो पुलिस के सहयोग से कई गंभीर धाराओं में केस भी दर्ज कराया। पत्नी आधार कार्ड का पता बदलते हुए कुंवारी बन कुशीनगर जिले में जाकर एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। उसके बाद भी पत्नी पुलिस प्रशासन को झांसे में लेकर प्रताड़ित कर रही है।
क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी है, लेकिन अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। पीड़ित युवक द्वारा पत्नी की दूसरी शादी करने का कोई साक्ष्य नहीं दिखाया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432142
Total Visitors
259
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This