19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी को मिली डाक्ट्रेट की उपाधि

पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी को मिली डाक्ट्रेट की उपाधि

# शुभचिंतकों समेत पत्रकारों में हर्ष का माहौल

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              विभिन्न मीडिया संस्थानों में सेवा देने वाले पत्रकार व सरपतहा थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी मंगलेश्वर त्रिपाठी “मुन्ना” को नई दिल्ली के इंडिया हावीटेड सेंटर के गुलमोहर ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में डाक्ट्रेट की उपाधि मिली। जिसकी जानकारी होते ही परिजनों समेत शुभचिंतकों व स्थानीय पत्रकारों में हर्ष का माहौल है।
गौरतलब हो कि इटली के प्रख्यात विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ सीयूएनइओ द्वारा भारत में जमैका दूतावास के हाई कमीशन जॉशन हॉल ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार और यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि डॉ. विक गैफनी, रशियन दूतावास की अधिकारी एलिना बर्मन, श्रीलंका दूतावास के मंत्री काउंसलर लक्ष्मेंद्र गेशन व नाइजीरियन दूतावास के कंसलटिंग डायरेक्टर कांगूना फिलिप के हाथों उक्त उपाधि श्री त्रिपाठी को दी गई। इस दौरान रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल और नागालैंड के पूर्व मंत्री डोसे सेमा, केंद्रीय उप सचिव गृह सीबी तिवारी, डॉ. पीके राजपूत कैडिला ग्रुप के वाइस चेयरमैन, ऑक्सफोर्ड ग्रुप के निदेशक डॉ. पुनीत द्विवेदी व डॉ. नेहा शर्मा समेत अनेक हस्तियां मौजूद रहीं।
श्री त्रिपाठी के इस उपलब्धि की जानकारी होते ही परिजनों समेत शुभचिंतकों और स्थानीय पत्रकारों में हर्ष का माहौल छा गया। पत्रकार संतोष कुमार दीक्षित, डॉ. प्रदीप कुमार दूबे, राजेश चौबे, कमलेश त्रिपाठी, सन्तोष पाण्डेय, अजय पाण्डेय, आशुतोष दुबे आदि पत्रकारों ने शुभकामनाएं दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This