19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने शास्त्रीय सुर से बांधा समां

पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने शास्त्रीय सुर से बांधा समां

# स्पिक मैके के तहत हुआ भव्य सांस्कृतिक आयोजन

खेतासराय,जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
               कस्बा के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज और सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और प्रसार के उद्देश्य से “स्पिक मैके” (सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ) के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध लोक शास्त्रीय गायिका उर्मिला श्रीवास्तव रहीं, जिनकी प्रस्तुति ने पूरे परिसर को सांस्कृतिक उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित वासुदेव मिश्र (वैद्य जी) की प्रतिमा तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं इफ्फत मरियम, अनन्या प्रजापति, मरियम और नाजमा ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को सुरमयी बना दिया। मुख्य अतिथि उर्मिला श्रीवास्तव ने गणेश वंदना से अपनी प्रस्तुति का शुभारंभ किया। जैसे ही उन्होंने लोकप्रिय लोकगीत ‘मिर्जापुर कईला गुलज़ार हो, कचौड़ी गली सून कईला बलमू… गाया, पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।
ढोल, हारमोनियम और शहनाई की संगत में उनकी लोक शास्त्रीय शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने उनकी हर प्रस्तुति पर उत्साहपूर्वक तालियां बजाईं। उन्होंने कई अन्य पारंपरिक लोकगीत भी सुनाए, जिनमें उनकी पकड़ और सुरीला अंदाज स्पष्ट झलकता दिखा।कार्यक्रम में प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि स्पिक मैके द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। आधुनिकता के दौर में इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराते हैं। कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने किया। अंत में प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने अतिथियों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्राचार्य विनय सिंह, विभा पांडेय, एडवोकेट कुसुम सिंह, सफिया खान, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, बीके रूही, रुचि, एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, किश्वर सिद्दीकी व रेखा यादव सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This