34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

परिषदीय विद्यालय के छात्रों में है अद्भुत प्रतिभा : अमरदीप

परिषदीय विद्यालय के छात्रों में है अद्भुत प्रतिभा : अमरदीप

# मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित है प्राथमिक स्कूल गोरारी

# प्रतियोगिता में अनुष्का, किंजल, शिवानी ने बनाया रिकॉर्ड, हुआ सम्मान

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            प्राथमिक विद्यालय गोरारी का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शाहगंज ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गर्व की बात है कि शाहगंज ब्लाक में यह विद्यालय एक मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित हुआ है। विद्यालय परिवार की मेहनत का परिणाम है कि यहां के बच्चे हर क्षेत्र में आगे हैं और कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। छात्रों की यहां अधिक उपस्थिति प्रधानाध्यापक डॉ. शिवानी मौर्य द्वारा किया जा रहा नवाचार खुद अपने आप में एक अनूठी मिसाल है।
विद्यालय के छात्रों ने लोक नृत्य, स्वागत गान, कव्वाली, हास्य व्यंग, एकांकी, नाटक समेत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विद्यालय की ओर से कला प्रतियोगिता, कविता पाठ, दौड़, गणित दौड़ समेत कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें गणित दौड़ में अनुष्का मौर्य प्रथम रही। कला प्रतियोगिता में किंजल व कविता पाठ में शिवानी, दौड़ में खुशबू राजभर व शुभम राजभर अव्वल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कार वितरण किया।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक विजेंद्र यादव, नीलम मौर्य, मंजू यादव, रीता देवी, सुनीता प्रजापति, डॉ. शिवानी मौर्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संदीप मौर्य व संचालन डॉ. शिवानी मौर्य ने किया।
इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, प्रशांत मिश्र, अशोक सोनकर, शिक्षक संकुल ओमप्रकाश, डॉ. अमलेंद्र गुप्त, सुभाष यादव, विजय कुमार, राम स्वारथ, देवेंद्र सिंह, अखिलेश यादव, डॉ. चंद्रजीत मौर्य, राम सकल यादव, अमित मौर्य, ममता गुप्ता, साधना कुमारी, राजीव पाठक, त्रिलोकी नाथ, अजय यादव, अनिल यादव, खुर्शीद आलम, मो. तल्हा, सरिता, संगीता, राम मिलन, दिनेश गुप्ता समेत भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431589
Total Visitors
410
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This