35.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

दो प्रेमियों ने मिलकर की थी विवाहिता की हत्या 

दो प्रेमियों ने मिलकर की थी विवाहिता की हत्या 

# कमरे में लटकती मिली थी लाश, पुलिस ने किया खुलासा 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
            सुइथाखुर्द गांव में बीते दो जनवरी की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका पाये जाने के मामले का पुलिस ने अनावरण कर दिया। पुलिस का दावा है कि विवाहिता की हत्या उसके दो प्रेमियों ने गला कसकर किया था। साक्ष्य छुपाने के लिए उसका शव फंदे से लटका दिया गया। दोनों प्रेमियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया।
गांव निवासी ज्ञान चंद्र गुप्ता पुत्र अशोक का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की पुत्री ममता के साथ हुआ था। उसके दो पुत्र भी हैं। पति रोजी रोटी के चक्कर में मुंबई रह रहा है। 2 जनवरी की दोपहर ममता (38) का शव संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फांसी पर लटकता मिला था। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। मृतका की मां ऊषा देवी ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
मृतका की काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू किया। जांच पड़ताल में मामला सामने आया कि मृतका का सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर जपटापुर गांव निवासी सोनू गुप्ता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दबिश दी गई तो वह घर से फरार पाया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मृतका का उसके पड़ोसी अर्जुन गुप्ता से भी अंतरंग संबंध रहा।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर को लगा दिया गया। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों इस समय गोसाईंपुर नहर पुलिया पर मौजूद हैं। हमराहियों संग घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मृतका ममता का पहले अर्जुन के साथ प्रेम प्रपंच था। बाद में अर्जुन के घर आने जाने वाला उसका दोस्त सोनू गुप्ता से भी वह जुड़ गयी। आरोप लगाया कि वह दोनों को एक दूसरे के प्रति भड़काकर ब्लैकमेल करती थी। जिससे ऊबकर दोनों ने मिलकर उसी के घर में दुपट्टे से उसका गला कसकर हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को चलान न्यायालय भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37291043
Total Visitors
558
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This