19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

पानी भरे गड्ढे में मिला चार बच्चों का शव, एक दिन पहले से थे लापता

पानी भरे गड्ढे में मिला चार बच्चों का शव, एक दिन पहले से थे लापता

प्रयागराज।
तहलका 24×7
               जिले के मेजा इलाके के बेदौली गांव से लापता चार मासूम बच्चों की बुधवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर पानी भरे गड्ढे में लाश उतराती मिली तो सनसनी फैल गई। मृतकों में दो भाई-बहन हैं। बाकी दो पड़ोसी हैं। सूचना पर पहुंचे एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय, थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बच्चों के शव को सीएचसी रामनगर भेजा, जहां चिकित्सक ने चारों के मौत की पुष्टि की। घटना से घर में कोहराम मचा है।
मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव की आदिवासी बस्ती के ज्यादातर लोग गांव स्थित ईंट भट्ठा या मनरेगा में मजदूरी का काम करते हैं। बस्ती के पास ही ईंट भट्ठा संचालित होता है। भट्ठा संचालक द्वारा मिट्टी निकालने के चक्कर में बड़ा गड्ढा कर दिया गया है। जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। मंगलवार शाम तीन बजे बस्ती के लोग काम पर चले गए थे। शाम को घर लौटे तो हीरा आदिवासी का बेटा हुनर (5) व बेटी वैष्णवी (3), संजय का बेटा खेसारी लाल (5) और विमल का बेटा कान्हा (5) वर्ष घर से लापता थे।
खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। मेजा पुलिस चारों बच्चों के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरु की थी, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
बुधवार सुबह बस्ती के लोगों की निगाह ईंट भट्ठा के बगल पानी भरे गड्ढे पर गई तो वहां पर चारों मासूम बच्चों की लाश उतराई हुई दिखी। जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई।
घर में कोहराम मच गया। बस्ती के लोगों ने चारों बच्चों की उतराई हुई लाश को बाहर निकाला। सूचना पर एसीपी, एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक चारों बच्चे खेलते हुए पानी भरे गड्ढे में चले गए। जिससे मासूमों की मौत हो गई। पुलिस ने चारों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम ने बताया की बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए सहायता के रुप में दिया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This