35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

पुलिस अधीक्षक ने संवेदनसील पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने संवेदनसील पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

# फ्लैगमार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
                   क्षेत्र केमानीकला व नगर के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील पोलिंगे बूथों का पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजय पाल शर्मा ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ भौतिक निरीक्षण किया और मातहतों से कानून व्यवस्था की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार की शाम एसपी अजय पाल शर्मा ने अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के मानीकला  सहित नगर के आदर्श कन्या इंटर कालेज के मतदान स्थल का जायजा लिया। साथ ही अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उसके उपरांत कस्बे में फ्लैग मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
एसपी ने कहा कि निर्भीक होकर मतदान करें, बिना किसी लोभ, भय, ईर्ष्या से प्रेरित होकर स्वतंत्र होकर मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करें। चुनाव में खलल डालने वाले अराजकतत्वों को बख्सा नही जाएगा। पुलिस की पैनी नज़र असमाजिक तत्वों पर होगी। किसी भी घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना दें। पुलिस ऎसे लोगों से शख्ती से निबटेगी।
इस अवसर पर एसडीएम शैलेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार, थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408099
Total Visitors
431
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This