34.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

आप कार्यालय और ससुराल में मनाया गया जश्न

आप कार्यालय और ससुराल में मनाया गया जश्न

# राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत तो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर जाग उठी। सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यालय पर कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाए। वहीं संजय सिंह के हुसैनाबाद स्थित ससुराल में केक काटकर खुशी मनाई गई।
इस मौके पर डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि आज का दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही खुशी का दिन है, क्योंकि आज सत्य की जीत हुई और देश की सुप्रीम अदालत से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिली है। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। वास्तव में यह शराब घोटाला आम आदमी पार्टी का नहीं भारतीय जनता पार्टी का है।
क्योंकि, इलेक्टोरल बांड के माध्यम से शराब घोटाले के मुख्य आरोपी शरथ चंद्र रेड्डी के द्वारा जो 59.5 करोड़ बीजेपी को दिया गया है। मनी ट्रेल भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में मिली है। इसीलिए कायदे से ईडी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार करना चाहिए। उनसे पूछताछ करनी चाहिए। देश के हर नौवजवानों की जुबान पर एक ही नारा है कि भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल- केजरीवाल।
केजरीवाल और उनकी पूरी पार्टी कट्टर ईमानदार कार्यकर्ताओं की पार्टी है। केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने वाले लोग खुद बेनकाब हो जाएंगे। सांसद संजय सिंह के साले समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू ने कहा कि आज दो अप्रैल को मेरे बेटे का जन्मदिन था और आज के दिन हमारे जीजा को न्यायालय से जमानत मिली है। यह हम सभी के लिए बहुत ही खुशी का दिन बन गया है। इसके लिए हम न्यायालय का धन्यवाद करते हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37223669
Total Visitors
758
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This