पुलिस को चकमा देकर बंदी अस्पताल से फरार, मचा हड़कंप

पुलिस को चकमा देकर बंदी अस्पताल से फरार, मचा हड़कंप

आजमगढ़।
फैजान अहमद 
तहलका 24×7 
            मंडलीय कारागार का एक हत्यारोपी बंदी जिला अस्पताल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार बंदी उदय उर्फ गुजराती है।
वह गुजरात के अहमदाबाद थाना ईसानगर का मूल निवासी है। इन दिनों गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में रहता था। हत्या के मुकदमे में बंद उदय को 6 सितंबर 2021 को प्रशासनिक आधार पर गोरखपुर जेल से आजमगढ़ जेल भेजा गया था। वह पिछले चार वर्षों से आजमगढ़ जेल में बंद था।बताया जा रहा है कि उदय की तबीयत लंबे समय से खराब रहती थी और उसे हर 15 दिन में इलाज के लिए अस्पताल लाना पड़ता था।
पाइल्स व खून की कमी की वजह से उसे 6 दिसंबर को फिर से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उदय टॉयलेट जाने के बहाने उठा और मौके का फायदा उठाकर सुरक्षा में तैनात जेलकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। काफी देर तक न मिलने पर दोनों सुरक्षाकर्मी उसकी तलाश करते रहे, लेकिन नाकाम रहने पर जेल प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
Previous articleविद्युत विभाग ने शिविर लगाकर 3.80 लाख रुपये वसूले
Next articleचोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?