पुलिस ने रोका अवैध निर्माण
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
भिखारीपुर गांव में जिला मुख्यालय मार्ग पर जबरन किए जा रहे भूमि कब्जे को पुलिस ने समय रहते रुकवा दिया।गांव निवासी संदीप प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके नाम दर्ज भूमि पर पड़ोस में रह रहे रामदुलार और कमला यादव, जो मूल रुप से ताजूपुर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में यहां मकान बनाकर रह रहे हैं, जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।राजस्व अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भूमि की पैमाइश के बाद ही आगे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य किया जा सकेगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


















