पुलिस में चयन होने पर हर्ष 

पुलिस में चयन होने पर हर्ष 

सुइथाकला,जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              क्षेत्र के चिलबिली (हसनपुर) निवासी युवक का पुलिस भर्ती में चयन होने को लेकर परिजनों समेत संबंधियों में हर्ष का माहौल छा गया। उसकी इस उपलब्धि पर लोग बधाई देते नजर आए।
उक्त गांव निवासी शिवकुमार तिवारी के दूसरे पुत्र विशाल तिवारी का चयन पुलिस विभाग में हुआ। इस आशय की जानकारी अभी दो दिन पूर्व निकले पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम से हुई।इसकी जानकारी होते ही परिजनों समेत अन्य लोगों में हर्ष का माहौल छा गया। इस उपलब्धि पर अमित तिवारी, अनुराग, वरूण त्रिपाठी व विकास त्रिपाठी समेत अन्य लोग बधाई देते नजर आए।
Previous articleविवाहिता को बहला कर भगा ले जाने का आरोप
Next articleहोली मेलजोल बढ़ाने एवं दुश्मनों को गले लगाने का पर्व : एसपी सिटी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?