12.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में तीन की मौत, पांच घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में तीन की मौत, पांच घायल

सुल्तानपुर।
तहलका 24×7 
                घने कोहरे के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 161.4 के पास गोरखपुर की ओर जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने जा टकराई। टक्कर के बाद कार ट्रक में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह के अनुसार गोरखपुर के रामपुर गोसाई, लखुआ पाटन निवासी परिवार इस दुर्घटना का शिकार हुआ है।कार सवार सभी लोग दिल्ली से लौट रहे थे।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और लंबे दूरी तक घिसटती रही।सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरु किया गया।कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद से वाहन को काटा गया।
हादसे में विजय कुमार यादव (58), लक्ष्मी (42) और वीर (6) की मौके पर ही मौत हो गई।अन्य घायलों में विनय कुमार यादव समेत कुल पांच लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया है।घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरु कर दी है।दुर्घटना के चलते कुछ समय तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस सुइथाकला, जौनपुर। राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This