41.7 C
Delhi
Sunday, May 26, 2024

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मिला एक युवक का शव

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मिला एक युवक का शव

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
             मुबारकपुर थाना अंतर्गत बम्हौर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की देर रात साढ़े दस बजे एक युवक का शव मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
बम्हौर गांव के समीप राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा और सूचना पुलिस को दी। उसके जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान विशाल कुमार (18) झांसी जिले के चेरवा थाना अंतर्गत करगवा गांव का निवासी था। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि विशाल रोजी-रोटी के लिए बलिया जिले में रहता था, जहां वह ठेले पर फुल्की व चाट बेचता था। परिजनों ने यह भी बताया कि उसने घर आने की सूचना मोबाइल पर दी थी। वह लोग उसके घर आने का इंतजार कर रहे थे। उधर, सूचना पर परिजन भी झांसी से आजमगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। विशाल की हत्या हुई है अथवा हादसे में मौत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। एसओ मुबारकपुर राजेश कुमार ने बताया कि सिर में चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37515878
Total Visitors
520
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

”जो जस करहि सो तस फल चाखा’ लोकसभा चुनाव 2024

''जो जस करहि सो तस फल चाखा' लोकसभा चुनाव 2024 जौनपुर।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह सलाहकार सम्पादक  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This