पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, 93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन,93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली।
तहलका 24×7 
              वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उनके निधन से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में शोक की लहर है।मोहसिना किदवई लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहीं और कांग्रेस की कद्दावर नेताओं में गिनी जाती थीं।उन्होंने केंद्र सरकार में स्वास्थ्य,शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।वह 1978, 1980 और 1984 में मेरठ से लोकसभा सांसद चुनी गईं।
इसके अलावा 2004 से 2016 तक दो कार्यकाल के लिए राज्यसभा सदस्य भी रहीं।1 जनवरी 1932 को बाराबंकी में जन्मी किदवई कांग्रेस संगठन में भी अहम भूमिका में रहीं।वह कांग्रेस महासचिव,कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और हज कमेटी की अध्यक्ष भी रह चुकी थीं।वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।उनकी अंतिम यात्रा नोएडा सेक्टर-40 स्थित आवास से दोपहर 3 बजे निकलेगी,शाम 5 बजे दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
Previous articleदारोगा ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत
Next articleप्रो. सुधाकर सिंह कार्यपरिषद सदस्य नामित, महाविद्यालय में खुशी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?