41.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : पूर्व चेयरमैन और साथी के निधन पर शोकसभा आयोजित 

जौनपुर : पूर्व चेयरमैन और साथी के निधन पर शोकसभा आयोजित 

शाहगंज। 
एम. ई. खान 
तहलका 24×7
           पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्त और उनके मित्र विजय मोदनवाल की एक ही दिन हुई मृत्यु से नगर का माहौल गमगीन रहा। दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए उद्योग व्यापार मंडल व श्री रामलीला समिति ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल और नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल के नेतृत्व में कलेक्टरगंज गांधीनगर स्थित फड़ पर व्यापारी जुटे। सभा में पूर्व पालिकाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्त और उनके साथी विजय मोदनवाल की असामयिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अनिल मोदनवाल ने पूर्व पालिकाध्यक्ष के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनकी मृत्यु को नगर व क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष और उनकी पत्नी के दस वर्षों के कार्यकाल के दौरान नगर में विकास की धारा बहती रही।  उन्होंने विजय मोदनवाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सच्चे साथी की तरह मरते दम तक अपने मित्र का साथ नहीं छोड़ा।
नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने नगर और नगरवासियों के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक उत्थान के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष द्वारा किए गए प्रयासों को याद किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, धर्मेंद्र अग्रहरि, सत्येंद्र मोदनवाल, ईशान जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, श्रीश अग्रहरि, अजय अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरी, आनंद मोदनवाल, सुनील अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, संदीप मोदनवाल और दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर श्री रामलीला समिति के कार्यालय में समिति के पूर्व अध्यक्ष व चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता और उनके मित्र विजय मोदनवाल की याद में शोक सभा आयोजित की गई। समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, अर्पित जायसवाल, संजय गुप्ता, भुवनेश्वर मोदनवाल, कालीचरण जायसवाल, देवेश जायसवाल, समीर पांडेय और अजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37425448
Total Visitors
796
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This