21.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

प्रयागराज : 22 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 

प्रयागराज : 22 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 

प्रयागराज। 
तहलका 24×7 
          उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शड्यूल जारी कर दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से बताया गया है कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 09 मार्च को समाप्त होंगी। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने परीक्षा की तारिख चेक कर सकते है।
जारी शेड्यूल के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा 22 फरवरी 2024 को शुरू होगी। उनका पहला प्रश्नपत्र हिन्दी का होगा जबकि इंटरमीडिएट का इसी तारीख को सैन्य विज्ञान का पेपर होगा। उसी दिन सायंकालीन पाली में कॉमर्स का हाईस्कूल का पेपर होगा। जबकि इंटरमीडिएट का हिन्दी और सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र होगा। 23 फरवरी को हाईस्कूल में पाली, अरबी, फारसी का पेपर है। जबकि इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र का प्रश्नपत्र है। सायंकालीन पाली में 10वीं में संगीत और इंटरमीडिएट में कृषि शस्य विज्ञान का पेपर है। 27 फरवरी को हाईस्कूल गणित का पेपर है। जबकि इंटरमीडिएट में फल एवं खाद्य संरक्षण पाकशास्त्र का पेपर है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37177635
Total Visitors
558
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This