35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

प्राचीन काली मन्दिर को चोरों ने तीसरी बार बनाया निशाना

प्राचीन काली मन्दिर को चोरों ने तीसरी बार बनाया निशाना

# पायल, एम्पलीफायर व दान पेटी तोड़कर नकदी किया पार 

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
                 नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित बारां मोड़ के पास प्राचीन काली मंदिर को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाते हुए हजारों रुपए का सामान व नकदी पार का दिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने घटना की तहरीर पुलिस दी। तहरीर में बताया कि इसके पूर्व भी चोरों द्वारा इस मंदिर को दो बार निशाना बनाया जा चुका है।
सुबह घटना की जानकारी सुबह होने पर लोग अवाक हो गए। कस्बा निवासी कृष्ण मुरारी मौर्या ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जाता है कि उक्त मन्दिर का ताला तोड़कर चोर प्रवेश कर गए। मंदिर में रखी दानपेटी को तोड़कर नगदी उठा ले गए। इसके अलावा काली माता मंदिर की मूर्ति को पहनाया हुआ पायल और मंदिर में रखा एम्पलीफायर भी उठा ले गए।
मंदिर में यह कोई पहली बार चोरी की घटना नहीं हुई है।बल्कि तीसरी बार चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुच पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है। फ़िलहाल पूर्व में हुई दो चोरियों की जांच पहले से ही पुलिस के ठंडे बस्ते में दम तोड़ चुकी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37421805
Total Visitors
465
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This