32.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 

नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                 चैत्र नवरात्र के अवसर पर पावन श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। शाहपंजा मोहल्ला स्थित श्री संगत जी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को रात में कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास के रूप में मौजूद अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक पं. दुर्गविजय मिश्र “मुन्ना” नौ दिनों तक श्रीराम की लीलाओं का वर्णन सुमधुर भजनों और प्रसंगों के माध्यम से करेंगे।
श्रीराम कथा का आयोजन 09 से लेकर 17 अप्रैल तक चलेगा। नौ दिनों तक रोजाना शाम 7 बजे से 10 बजे तक श्रीराम की लीलाओं से श्रोता परिचित होंगे। पहले दिन मंगलवार को कथा व्यास पं. दुर्गविजय मिश्र ने अयोध्या नगरी के सौंदर्य, राजा दशरथ, उनकी रानियों के बीच वार्तालाप और श्री राम के अवतरण से जुड़ी कथाओं का वर्णन किया।
दुर्गविजय मिश्र ने कहा कि मानव योनि में श्रीराम कथा सुनने को सबसे बड़े पुण्य के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम की कथा आम मनुष्य को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। साथ ही लोक व्यवहार और उचित अनुचित के बारे में मन में चल रही शंकाओं का निवारण भी करती है।
इस अवसर पर अनिल मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, शिवेंद्र मोदनवाल, सुशील सेठ बागी, शैलेंद्र सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अन्नपूर्णा मोदनवाल, सुनीता अग्रवाल, रंजना सेठ समेत भारी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37282006
Total Visitors
920
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This