26.1 C
Delhi
Tuesday, November 4, 2025

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर मध्य प्रदेश में घमासान

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर मध्य प्रदेश में घमासान

# 41 जिलों में दर्ज कराई गई एफआईआर…

# कमलनाथ, अरुण यादव भी नामजद, हो सकती है गिरफ्तारी

भोपाल/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
                     भाजपा के विधि प्रकोष्ठ ने प्रियंका गांधी वाड्रा और कमलनाथ के खिलाफ इंदौर, ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के 41 जिलों में एफआईआर दर्ज कराई है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य की राजनीति कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट से गर्म हो गई है। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के चीफ कमलनाथ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर दावा किया था कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उन्हे 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही भुगतान मिलता है। उन्होने आरोप लगाया था, कर्नाटक की भ्रष्ट भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन वसूलती थी। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया अब मध्य प्रदेश की जनता 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से हटाएगी।इंदौर के एडीसीपी राम सनेही मिश्रा के अनुसार भाजपा नेताओं ने एक ज्ञापन दिया है, जिसमें कहा गया है कि कुछ कांग्रेस नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाएं डाल रहे हैं और इससे भाजपा नेताओं की छवि खराब हो रही है। इस मामले की जांच चल रही है तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इंदौर के संयोगितागंज थाने में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 469 के तहत केस दर्ज किया गया है। दरअसल प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राज्य सरकार पर 50 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया था, इसमें एक पत्र का हवाला दिया गया था।

#गृहमंत्री ने दी थी चेतावनी

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम ने चेतावनी दी थी कि कांग्रेस के नेताओं ने पहले राहुल गांधी से झूठ बुलवाया और अब प्रियंका गांधी से झूठा ट्वीट करवाया। प्रियंका जी अपने ट्वीट का सबूत दें, अन्यथा हमारे पास कार्रवाई के लिए सभी विकल्प खुले हैं। प्रियंका गांधी को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने वाले उस व्यक्ति या ठेकेदार का नाम बताना चाहिए जिसका जिक्र उन्होने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।

# कांग्रेस ने दिया ये जवाब

वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी यह साबित कर देगी कि भाजपा सरकार भ्रष्ट है। उन्होंने कहा, “भाजपा को वास्तविकता स्वीकार करनी चाहिए, लेकिन सत्तारूढ़ दल राजनीतिक आतंक पैदा कर रहा है। यह असंवैधानिक तरीके अपना रहा है, हम साबित कर देंगे कि सरकार भ्रष्ट है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This