प्रेमी जोड़े का शव बरामद, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस

प्रेमी जोड़े का शव बरामद, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस

बेतिया।
तहलका 24×7
               बिहार के बेतिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है, लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया पंचायत में प्रेमी जोड़े का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। दोनों मृतक नाबालिग बताए जा रहे हैं।लड़का-लड़की के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।जानकारी के अनुसार, जहां लड़के की उम्र 16 साल थी वहीं लड़की 15 साल की थी।
दोनों आस पास के दो गांव के रहने वाले थे। पिछले कई महीनों से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है।थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जिस अवस्था में शव बरामद हुए हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कहीं दूसरे जगह हत्या कर शव को यहां लाकर रख दिया गया है। दोनों की एक साथ हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। बताया जाता है दोनों गरीब परिवार से थे। एक के पिता मजदूरी करते हैं तो दूसरे के पिता राजमिस्त्री हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में ज्यादा जानकारी दी जा सकती है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्यों के संकलन में लगी रही। हालांकि जस तरह से शव की बरामदगी हुई है वह कई सवालों को जन्म देती है। जहां एक ओर पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय लोग तरह-तरह की बातें करते रहे।
Previous articleहज समिति के अध्यक्ष बने दानिश आजाद
Next articleबाबा बर्फानी के होंगे दर्शन, तैयारी जोरों पर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?