फर्जी आईएएस बनकर 25 शादियां करने वाला शातिर फरार, पुलिस तलाश में जुटी 

फर्जी आईएएस बनकर 25 शादियां करने वाला शातिर फरार, पुलिस तलाश में जुटी 

गोरखपुर। 
तहलका 24×7 
                शादी के नाम पर ठगी और शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।गोरखपुर में 11 मार्च को हुई एक शादी के बाद खुलासा हुआ कि दूल्हा खुद को आईएएस अधिकारी बताकर अब तक करीब 25 शादियां कर चुका है।आरोपी की पहचान प्रीतम कुमार निषाद के रूप में हुई है,जिसकी कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है।बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रुप से इटावा का रहने वाला है।
वह खुद को आईएएस अधिकारी और एसडीएम बताकर वैवाहिक प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लड़कियों के परिवार से संपर्क करता था।“दहेज नहीं चाहिए, साधारण लड़की चाहिए”जैसी बातों से भरोसा जीतकर शादी तय कर लेता था।शादी के बाद आरोपी पीड़ित महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देता था और पैसों की मांग करता था।कुछ मामलों में महिलाओं को बेचने की साजिश की भी बात सामने आई है।आखिरी पीड़िता को गोवा ले जाकर बेचने की योजना का भी खुलासा हुआ है।
11 मार्च को गोरखपुर के नंदा नगर स्थित एक मैरिज हॉल में आरोपी ने धूमधाम से शादी की। लड़की के परिजनों ने बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल किए रिश्ता तय कर दिया, उन्हें लगा कि दामाद आईएएस अधिकारी है। लेकिन विदाई के बाद जब दुल्हन को सच्चाई पता चली तो वह घर लौट आई और पूरी घटना परिजनों को बताई।
पीड़िता के परिवार की शिकायत पर गोरखपुर कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ठगी, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश में कई राज्यों में दबिश दी जा रही है।
Previous articleकोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
Next articleशहीद दिवस: वीर सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि, बंटी मच्छरदानी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?