फेक आईडी से टिकट पर यात्रा कर रहे दो यात्री गिरफ्तार

फेक आईडी से टिकट पर यात्रा कर रहे दो यात्री गिरफ्तार

वाराणसी। 
तहलका 24×7 
               रेल प्रशासन द्वारा फर्जी टिकट और आईडी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।टीम ने आरोपियों को आरपीएफ के सुपुर्द किया,जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल में अनाधिकृत टिकट, फेक आईडी और टिकट जालसाजी पर अंकुश लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान में छपरा, बलिया, मऊ, सीवान, थावे, देवरिया सदर, वाराणसी और बनारस सहित विभिन्न स्टेशनों पर टिकट जांच कर्मियों और रेड टीमों को तैनात किया गया है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस में छपरा आईसीपी के उप मुख्य टिकट निरीक्षक सुधाकर मिश्रा द्वारा सघन जांच की जा रही थी।जांच के दौरान एस-1 कोच की बर्थ संख्या 34, 35, 37 और 38 पर यात्रा कर रहे यात्रियों के टिकट और आईडी की जांच की गई।
जांच में पाया गया कि यात्रियों द्वारा प्रस्तुत आईडी फर्जी थी। एक यात्री का वास्तविक नाम शहाबुद्दीन पिता मोहम्मद तबजूम है,जो कौशर अली के नाम पर यात्रा कर रहा था।उसका आधार कार्ड टेम्पर कर एडिट किया गया था।वहीं दूसरा यात्री मो. आसिफ जो मो. अब्दुल हक के नाम पर यात्रा कर रहा था।दोनों आरोपियों को सीवान जंक्शन पर उतारकर रेलवे सुरक्षा बल को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल वैध टिकट और मूल पहचान पत्र के साथ ही यात्रा करें।नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार सतर्कता बरत रहा है।
Previous articleमहाराष्ट्र के दो ड्रग तस्कर लखनऊ में गिरफ्तार 
Next articleहाईटेंशन तार की चपेट में आने से पुआल लदे ट्रैक्टर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?