बच्चों के सामने शिक्षिकाओं में मारपीट का वीडियो वायरल, विद्यालय की चर्चा जोरों पर 

बच्चों के सामने शिक्षिकाओं में मारपीट का वीडियो वायरल, विद्यालय की चर्चा जोरों पर 

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              शाहगंज सोंधी ब्लॉक के कुहिया स्थित कम्पोजिट विद्यालय उस वक्त शर्मसार हो गया, जब बच्चों की कक्षा अखाड़े में तब्दील हो गई। बच्चों के सामने ही दो शिक्षिकाओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
             
मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता गुप्ता ने सहायक अध्यापिका पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि घटना के छह दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज प्रधानाध्यापिका एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर हो गईं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि 13 मार्च की सुबह करीब 9:02 बजे, विद्यालय परिसर में अचानक विवाद शुरु हुआ।
आरोप है कि सहायक शिक्षिका ने बिना किसी कारण के अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए विवाद बढ़ाया और वीडियो बनाए जाने का विरोध करते हुए मारपीट पर उतारु हो गई।प्रधानाध्यापिका का कहना है कि उन्हें बच्चों के सामने धक्का देकर गिराया गया और हाथापाई की गई, जिससे उन्हें चोटें भी आईं।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है,जिसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत करने की बात कही गई है।
पीड़िता ने संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल विद्यालय का माहौल बिगाड़ रही हैं, बल्कि मासूम बच्चों के मानसिक विकास पर भी गहरा असर डाल रही हैं।विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, वायरल वीडियो ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब स्कूलों में भी अनुशासन सुरक्षित नहीं रहा?
Previous articleएक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, सहारनपुर पुलिस की बडी कार्यवाही
Next articleअवैध रुप से ऑपरेशन कराने वाला वंदना पॉलीक्लिनिक सील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?