बदमाशों ने लूटी 70 किलो चांदी

बदमाशों ने लूटी 70 किलो चांदी

# घटना से पुलिस में मचा हड़कंप, जांच में जुटी

मथुरा। 
तहलका 24×7
              एसएसपी श्लोक कुमार अभी गोवर्धन में हुई हत्या और लूट की घटना का खुलासा भी नहीं कर पाए कि लुटेरों ने एक बार फिर खुली चुनौती देते हुए 90 लाख रुपए मूल्य की चांदी लूट ली। पुलिस भले ही ऑपरेशन लंगड़ा चला रही हो, पर आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं।थाना फरह इलाके में उस समय लुटेरों ने 70 किलो चांदी के लूट की घटना को अंजाम दिया, जब रात में चांदी व्यापारी हरिओम सोनी के दो पुत्र आगरा की तरफ से मथुरा गाड़ी में ड्राइवर के साथ आ रहे थे।
आगरा दिल्ली हाईवे पर फरह थाना क्षेत्र के हिंदुस्तान कॉलेज के समीप बोलोरो और मोटर साइकिल सवार आधा दर्जन से अधिक अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर व्यापारी की कार रोक कर चांदी की राखी लूट कर फरार हो गए।सूचना पर डीआईजी शैलेश पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच  घटना की जांच पड़ताल में जुट गए।मामले में डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया है कि आगरा से मथुरा जा रहे चांदी व्यापारियों को रोककर नकाबपोश बाइक व बुलेरो सवार लुटेरों ने करीब 70 किलो चांदी की राखी लूट ली।
व्यापारी हरिओम सोनी की श्री ज्वेलर्स के नाम से मथुरा के मंडी रामदास एवं आगरा में नमक मंडी में चांदी का कारोबार है, चांदी व्यापारी हरिओम सोनी के दो पुत्र कन्हैया एवं गौरव अपने ड्राइवर के साथ देर शाम को आगरा से मथुरा की ओर आ रहे थे, तभी उनकी कार का पीछा करते हुए नकाबपोश बाइक सवार एवं एक बोलेरो सवार बदमाशों ने उनको हिंदुस्तान कॉलेज की समीप रुकवा लिया और 70 किलो चांदी लूट ली। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की छह से अधिक टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
Previous articleशिक्षकों को स्मार्ट बनाने व भाषा के विकास के लिए  प्रशिक्षण का शुभारंभ
Next articleएसडीएम ने कान पकड़ की उठक-बैठक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?