31.7 C
Delhi
Wednesday, May 22, 2024

बलिया : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत 

बलिया : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत 

बलिया।
तहलका 24×7 
             हल्दी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को भीषण टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी।
पुलिस के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गायघाट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार मनोज वर्मा (40) और जितेंद्र वर्मा (35) की मौत हो गई। दोनों एक बारात से लौट रहे थे। हल्दी के थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक जितेंद्र वर्मा के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों व्यक्ति सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकली गांव के निवासी थे और हल्दी थाना क्षेत्र के चकिया-जमालपुर गांव में एक बारात में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37458980
Total Visitors
527
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी नई दिल्ली।  तहलका 24x7       ...

More Articles Like This