41.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

बलिया : जयमाल के समय पहुंचे प्रेमी ने किया शादी का एलान 

बलिया : जयमाल के समय पहुंचे प्रेमी ने किया शादी का एलान 

# दुल्हन ने डाली प्रेमी के गले में वरमाला, बिन दुल्हन लौटी बारात 

बलिया, लखनऊ। 
तहलका 24×7 
              बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को आई बरात में अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला। द्वारपूजा के समय प्रेमी ने आकर दुल्हन से शादी करने का एलान कर दिया। जयमाल के समय दुल्हन ने भी प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। ऐसे में घराती और बराती भौचक्के रह गये। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। किसी की सूचना पर डायल 112 पुलिस आई और मामला थाने पहुंच गया। देर रात तक थाने में पंचायत चली। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए बालिग दुल्हन और प्रेमी की शादी करने का फैसला करा दिया। तब मामला शांत हुआ। बारात बिना दुल्हन कानपुर वापस चली गई।
बैरिया थाना क्षेत्र निवासी के घर दो लड़कियों की शादी थी। दोनों की बरात अलग-अलग जगह से आई थी। एक बरात कानपुर से आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म होने वाली थी। तभी पास का ही युवक पंडाल में दुल्हन के सामने खड़ा हो गया। दुल्हन से शादी करने का एलान कर दिया। फिर क्या था दुल्हन ने भी प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। ऐसा होता देख मौजूद लोग भौचक्के हो गए। मामला थाने पहुंचा जहां देर रात तक पंचायत हुई। पुलिस ने कानपुर से आई बरात के मालिक को बुलाकर समझाया बुझाया। दुल्हन और प्रेमी दोनों शादी के जिद पर अड़े रहे। दोनों पक्षों से बातचीत कर पुलिस ने मामले को हल किया। क्योंकि दुल्हन और प्रेमी बालिग थे। इसलिए उन पर पुलिस दबाव भी नहीं बना पा रही थी।
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि घराती और बराती को बुलाकर मामले का निपटारा करा दिया गया। दुल्हन और प्रेमी बालिग थे। इसलिए उन दोनों को शादी के लिए तैयार कर दिया गया। कानपुर से आई बरात वापस चली गई। दोनों पक्षों की राजामंदी से शादी हो रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37452496
Total Visitors
608
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी नई दिल्ली।  तहलका 24x7       ...

More Articles Like This