बहू ने कुल्हाड़ी से काटकर की सास की हत्या, गिरफ्तार

बहू ने कुल्हाड़ी से काटकर की सास की हत्या, गिरफ्तार

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
             फूलपुर पुलिस ने कठिराव लठिया गांव में सास की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरवी पर रखे गहने के छुड़ाने की बात को लेकर सुभाष वनवासी की पत्नी आशा देवी (47) की बहू  ने आये दिन हो रहे घरेलू विवाद से क्रोधित होकर घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग बहू और सास आशा कठिराव बाजार स्थित एक ज्वेलरी के दुकान पर आभूषण गिरवी रखी थी।
बुधवार को उसे छुड़ाने के लिए बैंक से दो हजार रुपये  लेकर दुकानदार के पास बहू के साथ पहुंची। लेकिन मूलधन व ब्याज सहित दो हजार से अधिक आने पर वह गिरवी रखा आभूषण नही छुड़ा पाई। जब वह घर वापस लौटी तो गहने की बात को लेकर सास-बहू के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान सास द्वारा बहू को गहने न देकर बेटी को गहने देने की बात कही। जिसपर गुस्से में आई बहू ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई।
चौकी इंचार्ज सत्यजीत सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस के गिरफ्त में आई बहू पहले इधर उधर की बात कर पुलिस को गुमराह करने में लगी रही।
लेकिन जब उससे कढ़ाई से साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की तो वह अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसपर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर में छिपाकर रखी कुल्हाड़ी को बरामद किया।पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय भेजा। जहां से उसे  जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि सुभाष के एकलौते बेटे धर्मेंद्र की पत्नी के इतने बड़े कदम से परिवार हतप्रभ दिखा।
Previous articleसमाजसेवी ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों संग मनाया बेटी का जन्मदिन, पाठ्य सामग्री किया वितरित 
Next articleमहायज्ञ से पूर्व निकली कलश यात्रा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?