बारात आने के चार दिन पूर्व गायब हुई युवती

बारात आने के चार दिन पूर्व गायब हुई युवती

# शादी का कार्ड दिखा माता पिता ने थाने में रो-रोकर लगाई गुहार

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के एक गांव में बारात आने के चार दिन पूर्व मंगलवार की युवती घर से गायब हो गई। सुबह इसकी जानकारी होते ही माता पिता अचंभित रह गये। दोनों शादी का कार्ड हाथ में लिये थाने पहुंच बेटी की बरामदगी के लिए रो-रो कर पुलिस से गुहार लगाने लगे।गांव निवासी युवती के माता पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की बारात 11 मई को आने वाली थी।
दिन रात मेहनत करके शादी की तैयारियां की जा रही थीं। रात में बेटी घर से गायब हो गई। आरोप लगाया है कि बगल गांव का एक युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई कर उसे बरामद कर लेती है तो वह लोकलाज से बच जायेगा। वहीं नियत तिथि को बेटी के हाथ पीले कर उसका भविष्य बर्बाद होने से बचा लिया जायेगा। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुरिया ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन कराई जा रही है।
Previous articleकिसी भी आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने किया मॉकड्रिल
Next articleविधायक ने सड़क ठीक कराने का दिया आश्वासन, परिजनों को बंधाया ढांढ़स
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?