23.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

बारात में कहासुनी के बाद दबंगो ने पीटा, हालत गंभीर

बारात में कहासुनी के बाद दबंगो ने पीटा, हालत गंभीर

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
                बारात में मामूली कहासुनी के बाद घर लौटते समय रास्ते में घेर कर दबंगों ने युवक को बुरी मार पीटकर मरणासन्न कर दिया। घायल युवक के दोस्त की तहरीर पर पुलिस हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में किशन यादव निवासी फूलपुर ने आरोप लगाया कि गरखड़ा में शादी समारोह से लौटते समय फूलपुर थरी मार्ग पर घात लगाकर पहले से बैठे चार से पांच लोगों ने हमला बोल दिया। जिससे सूरज यादव निवासी प्रह्लादपुर फूलपुर को गंभीर चोटें आई। गम्भीरवस्था में पीएचसी पिंडरा से बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं दो आरोपित अमित यादव उर्फ छोटू, सुरेन्द्र यादव उर्फ नाटे निवासी असिला फूलपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक 

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक  पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This