35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

बाल संरक्षण के मुद्दे पर जिला स्तरीय कार्याशाला आयोजित

बाल संरक्षण के मुद्दे पर जिला स्तरीय कार्याशाला आयोजित

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
            मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व सरजू प्रसाद शैक्षिक समाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वाधान सें जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता में बाल संरक्षण के मुद्दे पर जिला स्तरीय कार्याशाला का आयोजन किया गया। बाल संरक्षण के मुद्दे पर आयोजित इस कर्याशाला में जिले में कार्यरत विभिन्न विभाग के अधिकरीगण उपस्थित रहे।जिसमें जिले में बाल संरक्षण से सम्बंधित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ग्राम हितैषी बाल पंचायत व जौनपुर जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने पर योजना बनाने के लिये प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दीप प्रजवलन कर किया गया।
कार्यक्रम में उमाशंकर बाल कल्याण समिति के सदस्य जेजे एक्ट व बच्चों की सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्य पर चर्चा करते हुए ये बताया गया कि बालश्रम रोकथाम उन्मूलन के लिये ग्राम स्तर पर प्रयास किया जाये व इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि राजीव सिंह श्रम सेवा योजन एवं कौशल विकास अधिकारी द्वारा सभी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को सूरक्षित संचालन करने का आग्रह किया। गायत्री प्रसाद द्वारा बाल तस्करी व बाल श्रम योजनाओं पर प्रकाश डाला गया गया व उनके द्वारा कहा गया कि बाल श्रम रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर कार्य करने की अत्यंत आवश्यकता है।
बाल संरक्षण, बालश्रम रोकथाम पर सभी विभाग को एक साथ जुड़कर कार्य करने की आवश्यकता है। संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से शहनाज द्वारा संस्था के भदोही जिले में किये गये कार्य के प्रगति को बताया गया व विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ किये गये अध्धयन को साझा किया गया। बाल संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए जिले में विभिन्न प्रयास करने की आवश्यकता है।शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए बच्चों के नामांकन, व ठहराव के लिए टुलकिट के माध्यम से उनको विद्यालय से‌ जोड़ा जाये। बाल श्रम से जो परिवार प्रभावित हैं उनको गांव स्तर पर रोजगार के लिए उनको आजिविका मिशन‌ से जोड़ा जाये।
ग्राम पंचायत को बाल हितैषी बनाया जाये व ग्राम पंचायत विकास योजना में बाल संरक्षण के मुद्दे को प्राथमिकता से जोड़ा जाये। मुरलीधर गिरी द्वारा जेजेएक्ट पर प्रकाश डाला गया व चन्दन राय द्वारा बाल संरक्षण की योजनाओ को विस्तार पुर्वक बताया गया। डॉ सुधा सिंह निदेशक जन शिक्षण संस्थान द्वारा महिलाओं को दिये जाने वाले कौशल प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला गया। मनोज वर्मा सदस्य जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के द्वारा वंचित समुदाय में दिये जा रहे मुफ्त विधि सेवाओं के बारे में बताया गया। संजय उपाध्याय निदेशक सरजू प्रसाद शैक्षिक समाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के द्वारा बाल संरक्षण के मुद्दे पर किये जाने वाले सरकारी व गैरसरकारी प्रयास पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय कुमार पाण्डेय द्वारा बाल संरक्षण से सम्बंधित चलायी जा रही योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना पर प्रकाश डाला गया एवं सभी से अनुरोध किया गया कि इस बैठक के माध्यम से हम सबको बाल संरक्षण विषय पर सभी विभाग को एक साथ जुड़कर कार्य करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण से सम्बंधित व गांव गाव में बच्चों की सुरक्षा के पचार प्रसार के लिये एक पोस्टर तैयार किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ दिलीप सिंह सदस्य विधि सेवा प्रधिकरण द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राकेश मौर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरोज वर्मा, शोभना स्मृति, शैलेन्द्र निषाद, प्रधानाध्यापक प्रमोद प्रजापति, सुबास सरोज, जिला अस्पताल काउन्सलर सीमा सिंह , मनोज पाल, आशु वर्मा, राखी सिंह, मंजय इत्यादि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37407531
Total Visitors
419
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This