19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

बिजली कर्मचारियों को पीटने वाले 45 अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

बिजली कर्मचारियों को पीटने वाले 45 अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

फर्रुखाबाद।
तहलका 24×7
                गैसिंगपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े निसाई गांव में बिजली न आने से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। आरोप है कि इस दौरान उपकेंद्र पर मौजूद जेई व अन्य बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। जेई की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति सुधार की बजाय महिलाओं से अभद्रता की। पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच की बात कह रही है।
गैसिंगपुर विद्युत सबस्टेशन के जेई विनोद यादव की तहरीर के अनुसार निसाई गांव के प्रधान पति 30 अज्ञात महिलाओं 15 युवकों के साथ उपकेंद्र पर आए और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इस दौरान बिजली बिल वसूली के रखे करीब 15 हजार रुपये निकाल लिए और उनके हाथ में रखकर घूस मांगने का कथित वीडियो बना लिया। इस दौरान वहां रखी लाॅग शीट व अन्य अभिलेख भी फाड़ दिए और एसएसओ को महिलाओं से थप्पड़ मरवाए।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गांव में बिजली नहीं आने पर कुछ ग्रामीण महिलाओं के साथ बिजली उपकेंद्र पर गए थे। उनके साथ प्रधान पति के होने की बात जेई की ओर से दी गई तहरीर में कही गई है। बातचीत के दौरान कर्मचारियों ने रोस्टर के हिसाब से बिजली देने की बात कही।आरोप है कि इससे ग्रामीण भड़क गए और मारपीट करने लगे। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों की तरफ से भी तहरीर मिली है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This