19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

बिजली विभाग की टीम पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

बिजली विभाग की टीम पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             लोनियापट्टी गांव में आधी रात को बिजली के मेन लाइन का तार जोड़ते समय विद्युत विभाग की टीम पर लाठी डंडा से हमला कर उन्हें घायल कर देने के आरोपितों में से एक को पुलिस ने रविवार को बिशुनपुर चौराहे के लक्ष्मीशंकर मोड़ से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसका चलान न्यायालय भेज दिया गया।
पिलकिछा विद्युत उप केन्द्र पर तैनात जेई श्याम अवध यादव ने गत 27 सितंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उप केंद्र पर आपूर्ति ठप हो जाने पर चार अन्य लाइन मैनों की टीम के साथ फाल्ट खोज रहे थे। आरोप था कि उनकी टीम रात लगभग साढ़े बारह बजे लोनिया पट्टी गांव के एक खेत में लगे खंभे से टूटे कनेक्शन को जोड़वा रही थी, तभी लगभग पचास की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी डंडा से पूरी टीम पर हमला कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि परिचय बताने के बाद भी हमलावर नहीं मान रहे थे।
मौके पर पुलिस के पहुंचने पर उनकी जान बची।मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित पांच नामजद के अलावा 40 से 50 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, 7 सीलए ऐक्ट, सरकारी काम में बांधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार राय ने हमराहियों संग लोनियापट्टी गांव निवासी आरोपित भारत यादव को लक्ष्मीशंकर मोड़ से गिरफ्तार किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This