30.1 C
Delhi
Sunday, October 5, 2025

बोले अखिलेश : सीएम नहीं जानते क्या होता है एक्सप्रेस-वे? भाजपा सरकार की उपलब्धि पकौड़ा और भगोड़ा

बोले अखिलेश : सीएम नहीं जानते क्या होता है एक्सप्रेस-वे? भाजपा सरकार की उपलब्धि पकौड़ा और भगोड़ा

लखनऊ।
तहलका 24×7
             समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार और सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार एक्सप्रेस-वे का झूठा प्रचार कर रही है। मुख्यमंत्री जी नहीं समझते कि एक्सप्रेस-वे क्या होता है? वह तो फोरलेन सड़क और किसी भी सड़क को एक्सप्रेस-वे कहने लगते हैं। समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तब बनाया था जब इंडियन रोड के मानक भी तय नहीं हुए थे।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने 323 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे रिकॉर्ड 23 माह में बना दिया था।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 6 लेन का है, इसे 8 लेन का किया जा सकता है।यह पहला एक्सप्रेस-वे है जिस पर सेना के लड़ाकू विमान उतारने के लिए हवाई पट्टी बनायी गयी थी। जब हमने नेताजी से इसका उद्घाटन कराया तो देश के सबसे उन्नत किस्म के लड़ाकू विमान सुखोई और मेराज उतारे गये थे। बाद में हरक्यूलिस भी उतारा गया। यह समाजवादियों की उपलब्धि थी।
एक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार जो एक्सप्रेस-वे बना रही है उस पर चलने से पेट दर्द होने लगेगा। प्रधानमंत्री ने बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था, उसका मेंटेनेंस आज भी चल रहा है। भाजपा सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एक इंच भी आगे नहीं बढ़ाया।अगर उसे गाजीपुर से आगे बलिया से जोड़ दिया गया होता तो वह बिहार से जुड़ जाता और उत्तर प्रदेश को दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे मिल गया होता।
उन्होंने कहा है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेंगे। हम सामाजिक न्याय के रास्ते पर बढ़ेंगे। कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया है उसकी प्रस्तावना में ही लिखा है कि हमें धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी और लोकतांत्रिक देश बनाना है। नेताजी ने हम लोगों को विरासत में समाजवादी विचारधारा और समाजवादी आंदोलन दिया है। अब युवाओं की जिम्मेदारी है कि कई सौ वर्षों तक इसे आगे लेकर चलें। कहा समाजवादी सरकार में बच्चों को लैपटॉप बांटा गया, जो लैपटॉप दिये थे आज भी चल रहे हैं।
लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में मेट्रो दी। इस सरकार ने कोई मेट्रो नहीं दी, लखनऊ में मेट्रो का काम नहीं बढ़ने दिया। समाजवादी सरकार में हमने वाराणसी में भी मेट्रो दी थी, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में मेट्रो नहीं बनने दिया, वह अपने गृह जिले गोरखपुर में भी मेट्रों नहीं बना पाये।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की एक ही उपलब्धि है पकौड़ा और भगोड़ा।नौकरी के नाम पर युवाओं को पकौड़ा तलने का काम मिला और कई लोग बैंकों से पैसा लेकर भाग गये।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था भाजपा सरकार ने खराब कर दी है। मेडिकल कॉलेजों को बर्बाद कर दिया, वहां पर्याप्त स्टाफ नहीं, इलाज नहीं मिल पा रहा है।लखनऊ के राममनोहर लोहिया संस्थान और केजीएमयू का बुरा हाल है, ट्रामा सेंटर में दलाल घूमते हैं। कहा जो इतिहास सही दिशा न दिखा सके, समाज में खाई पैदा करे, उसे इतिहास ही रहने देना चाहिए। हमने पार्टी नेताओं से कहा है कि कोई धार्मिक टिप्पणी नहीं करनी है। कोई ऐसी बात नहीं करनी है जो नकारात्मकता पैदा करे।
भाजपा का लक्ष्य बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्यायें जैसे मुद्दों से ध्यान हटाना है। भाजपा सरकार कानून और संविधान से नहीं चल रही है, इसीलिए उत्तर प्रदेश फर्जी मुठभेड़ में नम्बर वन है। पुलिस हिरासत में मौतों में नम्बर वन है। सरकार राजनीतिक विरोधियों, मुसलमानों और अब जैन समाज के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। मुंबई में जैन मंदिर गिरा दिया। मध्य प्रदेश में हमला हुआ।भाजपा दूसरों को बदनाम करने के लिए किसी हद तक जा सकती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This