12.1 C
Delhi
Thursday, November 27, 2025

भाजपाजनों ने स्वाति सिंह का किया स्वागत

भाजपाजनों ने स्वाति सिंह का किया स्वागत

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              पूर्व मंत्री व भाजपा नेत्री स्वाति सिंह का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के जेसीज चौक पर जोरदार स्वागत किया। रविवार को वह एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रही थीं।
जेसीज चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है। भाजपा सरकार में सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतेजाम किए गए हैं। आज पूरा प्रदेश अपराध व भय मुक्त है।
इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, रूपेश जायसवाल, अनिल मोदनवाल, सुनील अग्रहरि, मंटू चौरसिया, धीरज पाटिल, नीरज सिंह, विश्वनाथ अग्रहरि आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत

बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी तहलका 24x7              ...

More Articles Like This