शादी के सातवें दिन पति की हत्या

शादी के सातवें दिन पति की हत्या

# रास्ता पूछने के बहाने प्रेमी ने मारी गोली, शादी के बाद प्रेमी से मिलकर पत्नी ने बनाया था प्लान, तीन गिरफ्तार

बस्ती।
तहलका 24×7
                परसरामपुर थानान्तर्गत बेदीपुर गांव में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि दुल्हन ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवाई है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते 13 नवंबर को युवक की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी।एसपी अभिनंदन ने बताया कि जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल अवस्था में अपने घर से कुछ दूरी पर पड़ा होने की सूचना मिली थी।
जहां से उसको अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान पता चला की उसे गोली मारी गई है। उसके बाद मौके पर जांच टीमों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों की शादी बीते 13 नवंबर को हुई थी। उसके बाद महिला प्रायोजित ढंग से अपने ननिहाल चली गई। महिला का संबंध गौर थाना क्षेत्र के रहने वाले रिंकू कनौजिया से था।
शादी के बाद दोनों ने पति अनीस की हत्या का प्लान बनाया। महिला रुखसाना और रिंकू के बीच में बीते 3 से 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्लान के तहत रिंकू अपने एक साथी (बाल अपचारी) के साथ रुखसाना की ससुराल पहुंचा।उन्होंने बताया कि रिंकू ने अनीस को रास्ता पूछने के बहाने बुलाकर गोली मार दी और फरार हो गया।
अनीस को अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत गई।अनीस मुंबई में क्रेन चलाता था। बीते 10 नवंबर को मुंबई से शादी के लिए घर आया था।एसपी अभिनंदन ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम को लगाया गया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बाल अपचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Previous articleशहरों में अब मकान के साथ बनाएं दुकान
Next articleपॉलिटिकल डिमोलिशन है दालमंडी का चौड़ीकरण: सपा सुप्रीमो
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?