भाजपा की डबल इंजन सरकारें लोकतंत्र और संविधान को कर रही तार-तार: राकेश मौर्य

भाजपा की डबल इंजन सरकारें लोकतंत्र और संविधान को कर रही तार-तार: राकेश मौर्य

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              संविधान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा की ओर से जिला कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की रक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया गया।जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संविधान निर्माण की प्रक्रिया 9 दिसंबर 1946 से शुरु होकर करीब तीन वर्ष बाद 26 नवंबर 1949 को पूरी हुई, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकारें संविधान की आत्मा को कमजोर कर रही हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों को तार-तार कर रही हैं।उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र की मजबूती संविधान की सुरक्षा पर निर्भर करती है। मौलिक अधिकारों की रक्षा हर लोकतंत्र प्रहरी की नैतिक जिम्मेदारी है। सपा का हर कार्यकर्ता संविधान दिवस पर इसके संरक्षण का संकल्प लेता है।
गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष इरशाद मंसूरी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव भानु प्रताप मौर्य, विधानसभा सदर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। कार्यक्रम में संजय यादव, ताज मोहम्मद, अमजद, अख्तर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous articleउपकेंद्र से एग्रो पार्क के अलावा अन्य गांवो को मिलेगा लाभ: डॉ.अवधेश
Next articleपत्नी और पिता की हत्या के बाद युवक ने खुद को मारी गोली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?