भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष लापता, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष लापता,पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

सहारनपुर।
तहलका 24×7 
             जनपद के कद्दावर नेता और भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी के रहस्यमय ढंग से लापता होने की खबर ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वे 29 जनवरी से गायब हैं,वहीं दूसरी ओर स्थानीय नेताओं की चुप्पी और उनके पीछे चल रहे विवादों को लेकर जनता के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं।सदर बाजार पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार पुनीत त्यागी की पत्नी ममता त्यागी ने उनके लापता होने की लिखित सूचना दी थी।
तहरीर में बताया गया कि 29 जनवरी को पुनीत त्यागी बिना बताए घर से कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे। इस मामले की जांच थाना प्रभारी के आदेश पर उप-निरीक्षक विमल कुमार सैनी को सौंपी गई। पुनीत त्यागी के लापता होने के पीछे केवल निजी कारण ही नहीं, बल्कि एक गंभीर कानूनी विवाद भी सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार एक एक्ट्रेस ने उन पर अकेलेपन का फायदा उठाकर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे।
सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि इस मामले में भाजपा के एक प्रदेश स्तरीय नेता की मध्यस्थता से समझौता कराने की कोशिशें भी की गई है।हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि भाजपा के कई विधायकों और संगठन के बड़े नेताओं के करीबी होने के बावजूद पुनीत त्यागी की गुमशुदगी की खबर को अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया।
बताया जा रहा है कि पुनीत त्यागी आईटीसी में कार्यरत थे और वर्तमान में भी उनका वेतन जारी है।लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि उनके गायब होने के पीछे राजनीतिक दबाव है या कोई गहरा व्यक्तिगत संकट।पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। क्या यह महज एक गुमशुदगी है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश या कानूनी कार्रवाई का डर?स्थानीय लोगों व राजनीतिक गलियारे में पुनीत त्यागी का लापता होना चर्चा बना हुआ है।
Previous articleसोशल मीडिया पर जजों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को हाईकोर्ट का नोटिस
Next articleएयर इंडिया में फ्री टिकट घोटाला: 4 हजार कर्मचारियों पर गिरी गाज, वसूली की तैयारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?