42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

भूकंप के तेज झटकों से कांपा पश्चिमी यूपी

भूकंप के तेज झटकों से कांपा पश्चिमी यूपी

# नींद से जागे लोग, इमारतों से बाहर की ओर दौड़े

लखनऊ। 
तहलका 24×7 
             मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में शुक्रवार रात 11:35 पर भूकंप के झटके आने से पूरी धरती हिलने लगी। 30 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार इसकी तीव्रता 6.4 की थी, जो काफी ज्यादा है। मेरठ में सुपरटेक सोसायटी में भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर निकल गए।
मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर समेत आस-पास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बड़े झटके लोगों ने महसूस किए, जिससे हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपने घरों से बाहर की ओर निकल आए। हालांकि भूकंप ज्यादा देर तक नहीं रहा, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई। देहात क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप आया उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे तो कुछ जाग रहे थे, ऐसे में भूकंप का आभास होते ही लोग नींद से जाग गए तो वहीं इमारतों और घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे।

# ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग घबराकर बाहर भागे

भूकंप की दहशत ऊंची बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में ज्यादा रही। मोदीपुरम में अंसल टाउन, अंसल कोट्यार्ड, सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी, बिजली बंबा बाईपास पर सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी, सुपरटेक ग्रीन विलेज समेत तमाम बड़ी सोसायटी में भूकंप के चलते लोग बिल्डिंग से नीचे आ गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37401096
Total Visitors
615
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This